कर्नाटक-अन्य


'आई लव मुस्लिम' लिखना पड़ा महंगा: कट्टरवादी नेता ने दी धमकी तो लड़की ने करली खुदकुशी
कर्नाटक-अन्य
मोहब्बत

'आई लव मुस्लिम' लिखना पड़ा महंगा: कट्टरवादी नेता ने दी धमकी तो लड़की ने करली खुदकुशी

जात-पात के चक्कर मे इतनी नफ़रत न पालो की इंसानियत ही खत्म हो जाए


वतन-ए-हिन्दुस्तां में मुस्लिम मददगाह की खबर सीधे कर्नाटक से.......  

कर्नाटक के चिकमंगलूर में व्हाट्सएप चैट के दौरान 'आई लव मुस्लिम' लिखने पर बीजेपी नेता की मिली कथित धमकी के बाद एक लड़की ने खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष अनिल को गिरफ्तार कर लिया है।

चिकमंगलूर के करीब मुदीगीर में 20 साल की बीकॉम की छात्र धन्याश्री को 6 जनवरी की रात करीब 10 बजे घर में पंखे से लटका पाया गया।
चिकमंगलूर के पुलिस अधीक्षक टी अन्नमल्लाये ने कहा, '6 जनवरी को 20 वर्षीय लड़की धन्याश्री ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि एक समूह के पांच लोगों ने उनके और परिवार वालों के साथ बदतमीजी की। उनका आरोप था कि उसने मुस्लिम लड़के से दोस्ती की है। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।'
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीम बनाई है।

आखिर क्या है पूरा मामला?
5 जनवरी को धन्याश्री अपने एक दोस्त के साथ चैट कर रही थी। बातचीत के दौरान ही दोनों के बीच जाति और धर्म पर बहस हुई संतोष के एक सवाल के जवाब में लड़की ने लिखा, 'मैं मुस्लिमों से प्यार करती हूं।'

जिसके बाद कुछ लोगों ने लड़की को समझाने की कोशिश की और लड़की के घर वालों से शिकायत की कि वह लव जेहाद की शिकार है और उसे रास्ते पर लाया जाए।
पुलिस के मुताबिक, 5 लोग मृतक लड़की के घर 6 तारीख की शाम को गए और काफी बुरा-भला कहा। इससे लड़की और इसके घर वाले काफी अपमानित महसूस कर रहे थे।  जिसके चलते लड़की ने अपनी जान देना ही मुनासिब समझा!

दोस्तों मुहब्बत एक महकता हुआ नाज़ुक फूल है उसे ज़ेहाद से जोड़कर उल्फ़त की तौहीन करना मुहब्बत का खुला अपमान करना है ये जो दिल है न ये तो नास्तिक है ये किसी पर आने से पहले मज़हब नही देखता। दिलो में नफ़रत के कांटे बोने से पहले इस बात को दिल मे उतार लेना हिन्दू मुस्लिम सभी भारतीय बाशिन्दे एक हैं हम किसी के भी मज़हब को बुरा नही कहेंगे और जब भी ऐसे हालात सामने आए तो इन्शाअल्लाह हम आग लगाने नही आग बुझाने वालो की क़तार में खुद को खड़ा करेंगे।






Comments



( अगली खबर ).